Tuesday, 24 March 2015

बड़े सिलेण्डर से छोटे सिलेण्डर में भरी जाती थी गैस

rasad vibhag के लिए चित्र परिणाम
गैस रिसाव के कारण लगी थी एक महिने पहले आग 
रसद विभाग ने की कार्रवाही, मामला दर्ज एजांच शुरू 
25 March 2015
जयपुर। ट्रांसपोर्ट थाना इलाके में स्थित एक मकान में एक माह पहले गैस सिलेन्डर में आग लगने के मामलेे को रसद विभाग ने अब गंभीरता बरते हुए ट्रांसपोर्ट नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रसद विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार प्रवर्तन अधिकारी राजेन्द्र बूसर ने बताया कि एक माह पहले नायकों का टीबा निवासी नाथूलाल मीणा के मकान में रखे एक गैस सिलेन्डर ने अचानक से आग पकड़ ली थी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के लोग मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया और वहां रखे तीस से ज्यादा खाली और भरे सिलेंडर देख दंग रह गए। आस पास इलाके में पुलिस पुछताछ में सामने आया की भरे सिलेंडर से खाली सिलेंडर भरने और गैस निकालने का काम एक बासुंरी की मदद से किया जा रहा था इस दौरान सिलेडर ने आग पकड ली थी। इस मामले में पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था।  लेकिन पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नही लगी थी। इस मामले में सोमवार को राजेन्द्र बूसर ने मामला दर्ज कराया । पुलिस ने मामला दर्ज कर नाथूलाल मीणा के साथ काम करने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates