Tuesday, 24 March 2015

बाइक सवार बदमाशों ने छीना महिला का बैंग

purse loot के लिए चित्र परिणाम
25 March 2015
जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पैदल जा रही एक महिला पर पीछे से झपट्टा मार उसका बैंग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद पीडि़ता ने आरोपियों का पकडऩे के लिए शोर भी मचाया ।
लेकिन कोई मदद के लिए आता इससे पहले ही अज्ञात बाइक सवार बदमाश आंखों से ओझल हो गए। इस पर पीडि़ता ने थाने पहुंच कर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ  मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ  लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश में आसपास के इलाके में नाकाबंदी भी कराई। लेकिन बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा।
पुलिस के अनुसार युनिवर्सिटी मार्ग बापू नगर निवासी रेखा भार्गव ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे के आसपास वो बाजार से अपने घर लौट रही थी। घर से कुछ ही दूरी पर एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश आए और पीछे से झपट्टा मार कर उसके कंधे पर लटका हुआ बैंग छीनन कर फरार हो गए। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वारदात के वक्त उसके बैंग में पांच हजार रुपए ,मोबाइल फोन व जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  लूट का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।



0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates