सरस डेयरी में आग का मामला
मृतक के चाचा ने करवाया प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा
कलक्टर ने दिऐ आदेश, जिन कारखानों में नहीं होगे फायर सिस्टम तुरन्त करे सीज
25 March 2015
जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में स्थित सरस डेयरी प्लान्ट में सोमवार देर रात लगी आग के कारण एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब दमकलों ने आग पर काबू पाया तो उन्हें युवक का शव मिलने पर इसका पता चला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के परिचित ने बजाजनगर थाने में डेयरी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
गौरतलब है कि सोमवार देर रात सरस डेयरी के मुख्य प्लांट के रेफ्रि जरेशन प्लांट में अमोनिया का रिसाव होने के कारण आग लग गई थी। इस दौरान करीब एक दर्जन कर्मचारी वहां काम कर रहे थे। आग लगने पर सभी खिड़की और दरवाजे के कांच तोडकर बाहर निकल आए थे। इसके बाद आग बढऩे के कारण देर रात तक अग्निशमन विभाग की दमकलें आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही। देर रात करीब तीन बजे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद जब दमकल कर्मी प्लान्ट में घुसे तो उन्हें वहां युवक का शव नजर आया। पुलिस ने बताया कि मृत युवक की पहचान डेयरी में ही कार्य करने वाले श्रीमाधोपुर निवासी तेजपाल सिंह के रूप में हुई। तेजपाल एक वर्ष पूर्व ही डेयरी में नौकरी पर लगा था तथा यहीं प्रतापनगर में किराए से रहता था। घटना के बाद मृतक तेजपाल के चाचा दाताराम सिंह ने बजाजनगर थाने में डेयरी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज करवाया। प्लान्ट में अमोनिया के रिसाव के कारण दो कर्मचारियों की भी हालत बिगड़ गई थी जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
आगजनी को लेकर कलक्टर सख्त ली बैठक
देर रात सरस डेयरी के प्लान्ट में लगी आग के बाद जिला कलक्टर कृष्ण कुणाल ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह अधिकारियों की बैठक ली तथा भविष्य में इस प्रकार के हादसे रोकने के लिए माल और कॉम्पलैक्स में फ ायर सिस्टम की विशेष व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए। जिन फैक्ट्री गोदाम मॉल में नहीं होगे फायर सिस्टम ऐसे कारखानों को तुरन्त सीज करने की कार्यवाही की जाए। जिले भर में चैकिंग अभियान चलाया जाए। क्यो कि पूर्व में भी आगजनी के कई हादसे हो चुके है। इस दौरान उन्होंने सरस डेयरी के हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया। यह कमेटी अमोनिया रिसाव के कारणों की जांच कर जिला प्रशासन को सौंपेगी।
कर्मचारियों में रोष
घटना के विरोध में डेयरी में कार्यरत श्रमिकों में बेहद आक्रोश है। कार्यरत मजदूरों ने बताया कि डेयरी में श्रमिकों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम नहीं है। घटना के बाद डेयरी प्रबंधन महज इसे एक हादसा बता रहा है। घटना के प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों में भय व्याप्त है।

0 comments:
Post a Comment