Tuesday, 24 March 2015

मालगाड़ी का इंजन व डिब्बे उतरे पटरी से

रेलवे कर्मचारियों में मचंा हडकम्प
maalgaadi के लिए चित्र परिणाममौके पर पहुंची टीम, निकला मॉकड्रील
अधिकारीयों ने ली राहत की सास
25 March 2015
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर रेल मंडल की ब्यावर जोधपुर मार्ग पर मंगलवार  सुबह एक मालगाडी का इंजन और डिब्बा पटरी से उतर गया।
हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार  सुबह अजमेर से जोधपुर जा रही एक मालगाडी का इंजन और डिब्बा ब्यावर के आगे सेंदडा के निकट पटरी से उतर गए। इसकी सूचना पर तत्काल अजमेर और जोधपुर से अधिकारियों का दल मौके पर रवाना हो गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई किन्तु पटरी पर ट्रेन होने के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग बदलकर उन्हें आगे निकाला गया। रेलवे के अधिकािरयों ने बताया कि डिब्बों को हटाने के लिए मौके पर इमरजेंसी ट्रेन और क्रेन को रवाना कर दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंची टीम को जानकारी मिली कि अधिकारीयों की चुस्ती के लिए मॉकड्रिल किया गया । इस पर  सभी रेलवे अधिकारीयों ने ली राहत की सास ली।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates