तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकले दोनों घायलों को
25 March 2015
जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में मंगलवार सुबह सड़क किनारे खडे ट्रोले में पीछे से आए एक अन्य ट्रोले ने जा घुसा । हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर
मारने वाले वाले ट्रोले के चालक और परिचालक उसके केबिन में ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार सुबह थाना इलाके के 200 फीट बाइपास पर सड़क किनारे एक ट्रोला खड़ा कर उसके चालक और खलासी उसमें आराम कर रहे थे। इस दौरान पीछे से आए एक अन्य अनियंत्रित ट्रोले में जा घुसा । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रोले का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दूसरे ट्रोले से उलझ गया और उसके चालक और खलासी उसमें उलझकर फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर गैस कटर की सहायता से ट्रोले के केबिन को काटा तथा तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकाला और दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई ।
करणी विहार थाना प्रभारी नरेन्द्र दायमा ने बताया कि सड़क किनारे खडे ट्रोले के टक्कर मारने वाले ट्रोले की स्पीड अधिक थी तथा सुबह सुबह उसे नींद की झपकी आ गई थी। इसके कारण वह ट्रोले को नियंत्रित नहीं कर पाया और दूसरे ट्रोले से जा भिड़ा।
0 comments:
Post a Comment