Tuesday, 24 March 2015

स्कार्पियों सवार बदमाशों ने मारपीट कर छीने रुपए

अनजान व्यक्ति से लिफ्ट लेना पड़ा एक युवक को भारी 
loot के लिए चित्र परिणामकिराए के बहाने बिठाया था एक युवक को 
25 March 2015
जयपुर। बगरू थाना इलाके में सोमवार की शाम को एक युवक को स्कार्पियों सवार बदमाशों  लिफ्ट लेना बहुत भारी पड़ गया । बदमाशों ने  किराए लेने  के बहाने कार में बिठाया और रास्ते मारपीट कर हजारों रुपए की नकदी
छीन कर मौके से फरार हो गए। किसी तरह पीडि़त युवक थाने पहुंचा और पांच लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रामप्रकाश मीणा निवासी कलवाडा ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि
सोमवार की शाम तीन बजे बड की बालाजी के पास से एक स्कार्पियों कार में कलवाडा जाने के लिए लिफ्ट मांगी थी। जहां बदमाशों ने उससे किराए लेने के बात भी कही तो पीडि़त राजी हो गया और कार में बैठ गया। जहा पहले से ही स्कार्पियों में बैठे चार-पांच लोगों ने उसे रास्ते में घुमाया और चैकिंग करने के नाम पर मारपीट करने लगे। इस दौरान एक ने उसकी जेब से करीब सात हजार रुपए निकाल लिए और महापुरा रोड के सड़क किनारे छोड मौक से फरार हो गए।  किसी तरह पीडि़त युवक थाने पहुंचा और पांच लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates