ट्रक चालक मौके से फरार
लड़की को परीक्षा दिलवाने जा रहा था
25 March 2015
जयपुर। गतला गेट थाना इलाके में मंगलवार सुबह एक ट्रक ने स्कूटी सवार बाप-बेटी को कुचलता हुआ निकाल गया। इस हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई और पिता
गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव व घायल को एसएमएम अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने बताया कि ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि जमुवारामगढ नाई की थड़ी के हुसैन कॉलोनी के रहने वाले रफीक अहमद (38) अपनी 17 वर्षीय लड़की अंजुम बानों को सुबह करीब सात बजे के आस-पास स्कूटी से दसवी बोर्ड की परीक्षा दिलवाने के लिए थाना इलाके में स्थित धोबी घाट खोले के हनुमान की तरफ जा रहा था। इस दौरान रास्ते में रामगढ मोड़ के चौराहे पर सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से उसकी 17 वर्षीय लड़की अंजुम बानों उछल कर सड़क की दूसरी तरफ जा गिरी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई व मौके पर दम तोड़ दिया वही रफीक अहमद गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के शव को मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया व घायल को एसएमएम अस्पताल में भर्ती करवाया । पुलिस ने बताया कि ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश में जुट गई है। इस हादसे की सूचना के बाद मृृतका के परिजनों के घर में कोहराम मच गया व सभी अस्पताल पहुंचे । पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कर परिजनों को हवाले कर दिया।
0 comments:
Post a Comment