Monday, 23 March 2015

कैमिकल गोदाम में लगी आग


aag के लिए चित्र परिणाम23 March 2015
जयपुर। विश्वकर्मा औद्योगिक इलाके में सोमवार देर रात एक कैमिकल गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 6 दमकलों ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस में इस संबंध में कोई भी मुकदमा देर रात तक दर्ज नहीं करवाया गया।

सीएफओ दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया के सोमवार रात करीब साढे 10 बजे रोड नम्बर 17 पर स्थित एक कैमिकल गोदाम में आग लग गई । आगजनी में उसके भीतर रखे 100 ड्रम ऑयल समेत कई अन्य सामान जल गए। कैमिकल गोदाम से आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इत्तला मिलने पर मौके पर पहुंची 6 दमकलों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में भय व्याप्त हो गया। लकिन अग्निशमन कर्मचारियों की सतर्कता के चलते आग पर काबू पा लिया गया। प्रथमदृष्ट्या शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है। विश्वकर्मा थाना पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates