जयपुर। बहरोड़ के नेशनल हाइवे 8 पर जयपुर सेंटेक्स चौक पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस दी, तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस घायलों को ट्रक के कैबिन से निकलवाया और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार जयपुर से आ रहे ट्रक ने रोंग साइड आकर दिल्ली के ओर से जयपुर जाने वाले ट्रक को टक्कर मारी है। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक व खलासी को गंभीर चोट आई है। दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। हादसे के बाद रोड पर कई किलोमीटर ल बा जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया और यातायात सुचारू करवाया।
0 comments:
Post a Comment