Thursday, 19 March 2015

जलदायकर्मी एक महिला की हत्या


शरीर पर मिले चोटों के निशान   
Image result for murder. परिजनों ने हत्या की जताई अशांका
. एएसपी  सहित पुलिस के अधिकारीयों ने किया मौका मुआयना 
पुलिस जुटी हत्यारों की जुटी तलाश में 
20 March 2015
जयपुर। सीकर जिले के फतेहपुर कोतवाली थाना इलाके में में गुरूवार  सुबह एक कार में एक महिला का शव  सदिग्ध हालत मे मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने कार  जब्त कर मालिक की तलाश मेें जुट गई है। 
महिला के परिजनों ने हत्या की अशंका जताते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया  है। जानकारी के अनुसार (45) वर्षिय सुमन बाला पुत्री मानाराम चैधरी निवासी माण्डेला जो कि जलदायक विभाग मे कर्मचारी थी। सुबह कस्बे सें कुछ दूरी के माण्डेला पर एक कार में उसका शव पड़ा मिला । सूचना मिलने पर  एएसपी  सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाऐ। पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर कई जगह चोट के  निशान है। जिससे अदेशा लगाया जा रहा कि महिला की रस्सी  से हाथ पैर बांध कर वारदात को अन्जाम दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या किसे व किससी की गई है इसका खुलाया तो पोस्टमार्टम रिपोट के आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने कार जब्त कर कार मालिक की तलाश की जा रही है।  बताया जा रहा है कि वह हरसावा गांव मे कुछ दिनों पहले हुए शराब ठेके मालिक से मारपीट की गई जयपुर ले जाते उसने दम तोड़ा था। उसके अपहरण व हत्या का मुकदमा सुमन ने ही दर्ज करवाया था। महिला के एक अन्य भतीजे मनोज कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी राजपुरा लक्ष्मणगढ ने मालीराम कमला देवी व सुमन पर मारपीट का मामला दर्ज करवाया। घटना के बाद मे एएसपी प्रकाश शर्मा डिप्टी विनोद कॉलेर सदर थाना प्रभारी रामप्रताप एकोतवाल विजय सेहरा मौके पर पहुचे। सुमन के भानजे त्रिलोक वकिल ने बताया कि 06 मार्च कों कुछ लोग सुमन के साथ मारपीट करने आये राजनैतिक दबाव मे मामला दर्ज नही किया। इस्तगासे के जरिये सुभाष सहित अन्य के खिलाफ मामर्ला दर्ज करवाया गया। शव के पास से मिली गाड़ी मण्डेला रोड़ पर महिला के शव के पास गाड़ी मिली हैै पुलिस ने सीकर नम्बरों की फिगों कार आरजे 23 सीबी 1918 नम्बरों की कार मिली है। पुलि गभंीरता से हर पहलु पर जांच मे जुटी है। ओर स्वाल ये है कि महिला को कार नही चलाना आता था अखिर वहां कार कौन लाया।
एएसपी प्रकाश शर्मा के अनुसार  गाड़ी का सीसा टुटा हुआ है।महिला की रैकी की गई है। साक्ष्यों के अनुसार उसकी हत्या की गई है। बताया जा रहा है। महिला शादी करवाने का काम करती थी उस पर झांसा देने का आरोप था।


हसनपुरा में पानी की टंकी पर चढ़े तीन युवक
आत्महत्या करने की दी धमकी 
पत्रकार लोकेश हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग
पुलिस के आलाधिकारी मौके पर जुटी समझाइश में
खबर लिखे जाने तक वह तीनों युवको को नीचे नहीं उतारा जा सका
टंकी के चारों  तरफ लगाया रस्सी का जाल
स्थानीय लोगों का उमड़ा हुजुम
20 March 2015
जयपुर।  राजधानी के सदर थाना क्षेत्र में स्थित हसनपुरा इलाके में तीन युवक गुरूवार  सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गए और अत्महत्या करने की धमकी दी। सूचना  मिलने पर पुलिस स्थानीय थाना पुलिस सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को समझाइश नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन खबर लिखे जाने तक वह तीनों नीचे नहीं उतारा जा सका था। वही पुलिस ने तीनों युवक कूद न जाने क ेभय से चारों तरफ रस्सी का जाल बिछा दिया जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके। 
 जानकारी के अनुसार संगरिया निवासी पंकज सोनी, राजेन्द्र मेघवाल और संदीप धूरियां तीनों युवक 2012 में संगरिया इलाके में हुए पत्रकार लोकेश वर्मा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर  सुबह करीब 6 बजे हसनपुरा के फतेह नगर इलाके में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों का समझाइश के नीचे उतारने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक तीन युवकों और प्रशासन के बीच नीचे उतरने की लेकर बातचीत चल रही थी।   सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2012 में संगरिया इलाके के स्थनीय पत्रकार लोकेश वर्मा की हत्या हो गई थी। इस मामले में लोकेश वर्मा के परिजनों 2012 की विधायक परम नवदीप पर हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई थी। तब भी उसके परिजनों ने पुलिस और कुछ राजनितिक लोगों के बीच मिली भगत का आरोप लगाते हुए इस मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग कर रहे।   जानकारी के अनुसार इस संबंध में पहले भी उनके परिजन जयपुर और हनुमानगढ़ में सीबीआई से जांच करने की मांग को लेकर कई बाद पानी की टंकी पर चढ़ चुके है। 
स्वाइन फ्लू का कहर जारी
जयपुर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर अब भी जारी है। प्रतिदिन नये मरीज और मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक स्वाइन फ्लू से अब तक 397 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 6308 पॉजीटिव मरीज सामने आ चुके हैं। जयपुर के सर्वाधिक 77 मरीज अब तक जान गंवा चुके हैं।
ंं  
सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा
20 March 2015
जयपुर । श्याम नगर थाना इलाके में स्थित 200 फीट चौराहे पर बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघरमें रखवा दिया।  दुघटर्ना थाना (दक्षिण)के अनुसार लालाका बांस,महापुरा (भांकरोटा) निवासी कैलाश (41)  पुत्र लल्लूराम अपनी बाइक पर सवार होकर जयपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 9.30 बजे 200 फीट रोड के डीसीएम चौराहे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मारी और ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची दुर्घटना थाना पुलिस ने कैलाश को इलाज के लिए एसएमएस अस्प्ताल में भर्ती करवाया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गुरूवार  सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया और ट्रक नंबरों के आधार चालक की तलाश शुरू कर दी।


बीआरटीस की रुकावट में रही दुकाने व अतिक्रमण को किया ध्वस्त
जेडीए की बड़ी कार्रवाही 
20 March 2015
जयपुर। बीआरटीएस में आ रही रुकावट को गुरूवार को  जेडीए ने दूर कर दिया है। मानसरोवर इलाके में बीआरटीएस क्षेत्र में आ रही  6 दुकानें व अन्य अतिक्रमण इस कार्य में रोड़ा बने हुए थे। जिसे जेडीए ने कार्यवाही कर  हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार  जेडीए सचिव पवन अरोड़ा ने तीन रोज पहले इन सभी दुकानों के प्रतिनिधियों से मिलकर इस अतिक्रमण को हटाने की बात कही थी। साथ ही धारा 73 के तहत इनको नोटिस भी दिया था। बुधवार  शाम को यह अवधि समाप्त हो गई थी।  गुरूवार सुबह ही पवन अरोड़ा के नेतृत्व में जेडीए की टीम ने बीआरटीएस के कार्य में रुकावट बने अतिक्रमणों को हटा दिया। इन अतिक्रमणों को हटाते समय कोई विरोध नहीं हुआ। क्योंकि जेडीए सचिव ने पहले ही इनके प्रभावितों को समझाइश करके अतिक्रमण को हटाने के लिए राजी कर लिया था।

सास-बहू की पीट-पीट कर नृसंश हत्या
बहू से मिलने आया था युवक, सास ने देखा तो दोनों को मार डाला
20 March 2015
जयपुर। सीकर जिले के श्रीमाधोपुर थाना इलाके में बुधवार रात एक युवक ने सास बहू की नृसंश हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए।
थानाप्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि वारदात मूंडरू गांव में देर रात हुई। मृतका भंवर कंवर पत्नी स्व. पृथ्वी सिंह (70) व सुमन कंवर पत्नी विक्रम सिंह (30) है। घर में सास बहू बच्चों के साथ रहती है। बहू सुमन का पति विक्रम सिंह अहमदाबाद में मजदूरी करता है। बुधवार को सुमन के पीहर का जितेन्द्र सिंह इनके घर आया था और रात को भी यहीं ठहरा था। गुरुवार सुबह बच्चों की नींद खुली तो दादी व मां को मृत पडा देख चिल्लाने लगे। तभी पडौसियों ने पुलिस को सूचना दी। भंवर कंवर की गला घोंटकर व सुमन कंवर की सिर में भारी वस्तू मारकर हत्या की गई है। पुलिस वारदात के पीदे अवैध संबंधों को कारण मान रही है। पुलिस के मुताबिक संभवत जितेन्द्र सुमन कंवर से मिलने आया था। रात को उसे सास ने बहू के साथ देख लिया होगा। इसी बात पर हुए विवाद में आरोपी दोनों की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शव सरकारी अस्पताल के मूर्दाधर में रखवाए है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है । 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates