Thursday, 19 March 2015

खेत में आदमी का शव मिला

laash के लिए चित्र परिणाम
20 March 2015
राजसमंद। कांकरोली थाना क्षेत्र के फतहपुरा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के पास खेत में एक आदमी का शव मिला। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मृतक का भाई फसल की पिलाई करने के लिए अपने खेत पर गया।

खेत में शव देख वह वापस घर आया और परिजनों व ग्रामीनों को सूचना दी। जिसके बाद गांव के
लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई ने बताया कि मृतक बहादुर सिंह खेत की रखवाली करने के लिए खेत पर ही सोता था। इसलिए वह कल भी खेत पर गया और सुबह होने पर वह घर वापिस नहीं लौटा।
पुलिस ने बताया कि मृतका उसका भाई जब खेत पर गया तो उसने खेत में अपने बडे भाई का मृत शरीर देखा। वहीं पुलिस ने बताया कि उसके सिर पर किसी भारी हथियार से वार किया गया है। कांकरोली थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे ले लिया। फिर घटनास्थल पर पहुंचे आला अधिकारियों ने मौका मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। वहीं मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates