5 दिन बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं
10 March 2015
जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में स्थित खातीपुरा पुलिया के पास पांच दिन पहले ट्रेन की चपेट में आने से मरे युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस हुलिए के आधार पर पहचान के प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार 4 मार्च को दोपहर में करीब सवा तीन बजे सूचना मिली कि खातीपुरा पुलिया स्थित कैलाश नगर गली नम्बर पांच के पास रेलवे ट्रेक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्तगी के प्रयास किए। लेकिन मृतक की शिनाख्त नही हो पाई।
वही सांगानेर थाना इलाके में पुलिस को अचेत अवस्था में एक युवक पड़ा मिला। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तलाश में आसपास के लोगों से पूछताछ की । लेकिन पुलिस को इस मामले में कोई सफलता हाथ नही लगी। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करी 35 साल व रंग गेहुआ है तथा मृतक के हाथ में टेटू बना हुआ है।
0 comments:
Post a Comment