Monday, 9 March 2015


chain snatching के लिए चित्र परिणाम
सरेराह मारपीट कर चेन तोड़ी 
थाने से महज दो सौ मीटर दूर हुई मारपीट व चेन तोड़ी की वारदात
10 March 2015
जयपुर। मोती डंूगरी थाना इलाके में थाने से महज दौ सौ मीटर की दूरी पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को कार से नीचे उतारा और उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी चेन तोड़ कर मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने इस वारदात की सूचना तुरन्त पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों का पकडऩे का प्रयास भी किया । लेकिन पुलिस को इस मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

पुलिस के अनुसार चार दरवाजा निवासी फैजल ने बताया कि रविवार को अपने किसी काम से सरावगी मेंशन आया हुआ था। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसकी कार को रूकवाया और उसे नीचे उतार कर उसके साथ मारपीट करते हुए उसके गले से चेन तोड़ कर फरार हो गए। पीडि़त ने वारदात के बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की आसपास तलाश भी कराई। लेकिन अज्ञात बदमाशों का कोई अता पता नहीं चला। पुलिस इस मामले को पुरानी रंजिश मानते हुए जांच-पड़ताल करने में जुट गई है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates