हादसे के बाद बाइक गायब
10 March 2015
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके अज्ञात वाहन की चपेट आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर राहगीरों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसी दौरान अज्ञात चोर घायल युवक की बाइक चोरी कर फरार हो गए। अगले दिन प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिलने पर युवक अपनी बाइक लेने पहुंंचा तो उसे बाइक गायब मिली ।
इस पर पीडि़त थाने पहुंच कर बाइक चोरी करने का मामला दर्ज कराया । पुलिस ने पीडि़त युवक की शिकायत पर अज्ञात वाहन चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सचिवालय नगर सांगानेर सदर निवासी लक्ष्मीकांत ने बताया कि वो धुलंड़ी के दिन बाजार से घर जा रहा था। टोंक रोड पर सीतापुरा पुलिया के नजदीक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया । अगले दिन होश आने पर जब वह बाइक लेने मौके पर पहुंचा तो उसे बाइक नहीं मिली । इस पर पीडि़त युवक थाने पहुचंकर मामला दर्ज करवाया।
0 comments:
Post a Comment