Monday, 9 March 2015

arrest के लिए चित्र परिणाम

फायरिंग कर भागा आरोपी युवक गिरफ्तार
10 March 2015
जयपुर। करधनी थाना इलाके में धुलण्डी के दिन एक युवक को गोली मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी युवक के खिलाफ  पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार गणेश नगर करधनी निवासी विक्रम सिंह यादव धुलण्डी के दिन गणेश नगर निवारू रोड़ स्थित अपने ऑफिस में बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके ऑफिस में मुकेश मीणा, पवन सैनी व रामअवतार मीणा सफारी गाड़ी लेकर आए और होली खेलने लग गए। होली खेलने के बाद तीनों अपनी सफारी गाड़ी से वापस लौट गए। लेकिन कुछ ही देर बाद मुकेश मीणा वापस उसके ऑफिस में आया और जोर-जोर से उसे आवाज देने लग गया। इस पर विक्रम ने अपने ऑफिस से बाहर निकल कर देखा तो रामअवतार मीणा, मुकेश मीणा ने रिवाल्वर से फायर कर उसके साथी पुष्पेन्द्र को घायल कर दिया। इस पर विक्रम ने पुष्पेन्द्र को अपने एक साथी की मदद से स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। घटना के संबंध में  पुलिस ने विक्रम सिंह की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ  जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने इस पर एक विशेष टीम का गठन कर सोमवार को रामअवतार मीणा (27) पुत्र पुरुषोतम मीणा खण्डेला सीकर निवासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रामअवतार मीणा के खिलाफ  पहले से सात आपराधिक मामले न्यायालय में विचाराधीन हंै। पुलिस गिरफ्तार युवक से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates