Monday, 9 March 2015


murder के लिए चित्र परिणामसिर कुचल कर युवक की हत्या
तीन दिनों से घर से था लापता
10 March 2015
जयपुर। आमेर थाना इलाके में स्थित एक गांव से तीन दिन से लापता हुए एक युवक की सोमवार को खून से सनी लाश एक गड्डे में मिलने से इलाके में सनसनी  फैल गई। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या पत्थरों से सिर कुचल कर की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या करने वाले  आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त  इलाके के नांगल सुसावतान गांव निवासी ख्यालीराम मीणा(25)पुत्र जगदीश मीणा के रूप में हुई है। पुलिस को घरवालों ने बताया कि धुलण्डी के दिन वह गांव के ही दो दोस्तों रूपाराम और गणेश के साथ होली खेलने के लिए घर से निकला था। शुक्रवार की देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों के काफ ी तलाश करने पर भी वह नहीं मिला तो आमेर थाने पहुंच कर रिर्पोट दर्ज करवाई।
थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे तीन  दिन से लापता ख्यालीराम मीणा की लाश गांव के बाहर एक गड्डे में खून से सनी हालत में पड़ी होने की सूचना मिली। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि युवक की लाश के पास खुन से सना हुआ पत्थर  मिला है। इससे पुलिस ने आंशका जताई है कि युवक की हत्या पत्थरों से सिर कुचल कर की गई है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates