सात लोगों को कुचला, चार की मौत, तीन घायल
आक्रोशित लोगों ने किया हाइवे पर जाम
10 March 2015
हनुमानगढ़। जिले के रावतसर थाना इलाके में सोमवार सुबह एक बेकाबू पिकअप ने कहर बरसाते हुए बस स्टेण्ड पर बस का इंतजार कर रहे सात जनों को अपनी चपेंट में ले लिया। हादसे में एक महिला सहित चार जनों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर लोग घायल हो गए।
मारे गए लोगों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। घायलों को पहले रावतसर ले जाया गया जहां से सभी को हनुमानगढ़ रैफ र कर दिया गया। वहीं चालक पिकअप सहित मौके से फ रार हो गया।
थानाप्रभारी रामेश्वर लाल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब दस बजे रावतसर की ओर से जा रही एक पिकअप ने थालडका कस्बे में बस स्टेण्ड पर बाइक सवार दो युवकों को बचाने के चक्कर में वहां बस का इंतजार कर रहे लोगों का कुचल दिया। हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों को मामूली चोटें आई किन्तु बस का इंतजार कर रहे चार जनों की मौके पर की मौत हो गई। मृतकों में राधाकृष्ण (40)और उनके पिता हनुमानदास(8 5) निवासी थालडका, कलावती(30) और हिमांशु(1) निवासी टिब्बी शामिल हैं। पप्पू अपने पिता हनुमान की चिकित्सकीय जांच करवाने रावतसर जा रहा था। इसके अलावा चार अन्य लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें हनुमानगढ़ रैफ र किया गया है। वहीं इस हादसे में बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया और इलाके में बाजार बंद करवाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शान्त करवा कर जाम खुलवाया।
0 comments:
Post a Comment