Monday, 9 March 2015

police custody se farar के लिए चित्र परिणामहवालात से चोर फरार
पुलिस ने की नाकाबंदी,नहीं लगा सुराग
10 March 2015
जयपुर। पाली जिले के रायपुर थाने से सोमवार सुबह एक चोर शौच का बहाना बनाकर पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला। फ रार हुए चोर की सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया।

पुलिस के अनुसार जोधपुर के पीपाड़ रोड निवासी बिरमा उर्फ संतोष को रविवार को थाना इलाके में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसे सोमवार सुबह कोर्ट में पेश करना था। देर रात उसे लॉकअप में बंद कर दिया गया। सोमवार सुबह पुलिसकर्मियों ने शौच के लिए लॉकअप से आरोपी को बाहर निकाला था। उसी दौरान वह पुलिसकर्मी को गच्चा देकर फ रार हो गया। जब वह थाने के आसपास भी नहीं मिला तो इलाके में नाकाबंदी करवाई गई। पुलिस की काफ ी मशक्कत के बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। थाने से आरोपी के फ रार होने की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates