Monday, 9 March 2015

communal tention के लिए चित्र परिणाममामूली बात को लेकर दो समुदाय भिड़े
लाठी-भाटा जंग में आधा दर्जन लोग घायल
पांच जने गिरफ्तार
10 March 2015
जयपुर । ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में रविवार देर रात में मामूली कहासुनी को लेकर दो समुदाय के लोगों में झगड़ा हो गया। धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ता चला गया और देखते ही देखते लाठी-भाटा जंग शुरू हो गई।
इस लाठी-भाटा जंग में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाकर घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने इस मामले में पांच जनो को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी अनिल डोरियां ने बताया कि इलाके में स्थित आजाद नगर कच्ची बस्ती में रविवार रात गली में घूमने की बात को लेकर बीती रात को समुदाय विशेष के दो युवकों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे यह कहासुनी बढ़ती चली गई और दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने होकर गाली-गलौच करने लगे। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी और पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक चली इस लाठी-भाटा जंग में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा शांत करवाकर घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने इस संबंध में पांच जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। एहतियात के तौर में इलाके में पुलिस जाब्ता तैनात कर रखा है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates