10 March 2015
जयपुर। जालूपुरा थाना इलाके में रविवार को आपसी कहासुनी में करीब आधा दर्जन युवकों ने अपने साथ बैठे एक साथी पर चाकुओं से वार कर उसे घायल कर दिया और फ रार हो गए। घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।
घायल युवक के पिता ने थाने पहुंच कर आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच अधिकारी आदराम एसआई ने बताया कि अब्दुल मजीद निवासी पुराना जालूपुरा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि नदीम उर्फ वुडलैंड, वसीम उर्फ चीकू ,डब्बू सिद्धू मलिक सहित अन्य युवकों ने उसके बेटे फि रोज खां को जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया जिससे उसके सिर, गर्दन पर चोट आई। घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये सभी एक साथ दुकान के बाहर बैठे थे और आपस में मजाक कर रहे थे। इसी दारौन किसी बात को लेकर इनमें कहासुनी हो गई और सभी ने मिलकर फि रोज पर हमला कर दिया। घटना के बाद घायल फिरोज को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment