Saturday, 21 March 2015

खड़े ट्रैलर को लूट ले गए

trailor के लिए चित्र परिणाम22 March 2015
जयपुर। शाहपुरा के पास दिल्ली-जयपुर हाइवे पर शनिवार दोपहर को तीन अज्ञात युवक एक खड़े ट्रैलर को लूट ले गए। घटना का पता चलते ही पीडि़त ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर ट्रैलर को खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मुर्सीलीन मेव निवासी भरतपुर ने बताया कि शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे  वह सड़क किनारे ट्रैलर को खड़ा करके ढाबे पर पानी की बोतल खरीदने के लिए गया। उसी दौरान

तीन बाइक सवार बदमाश वहां आए और उनमें से दो नीचे उतरकर टै्रलर में जा चढ़े। मुर्सीलीन इससे पहले कुछ समझता इससे पहले बदमाश वहां से टै्रलर को लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना से स्तब्ध पीडि़त ने शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैलर की तलाश शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates