22 March 2015
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में छात्र और छात्रा को बीती रात एक साथ बैठकर बातें करना भारी पड़ गया। हॉस्टल के एक छात्र ने दोनों पर कमेंट कर दिया।
इसको लेकर दोनों युवक में झड़प हो गई। इतने में छात्र ने हॉस्टल से अपने साथी बुला लिए और युवक से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने छात्रा से भी अभद्रता की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद हॉस्टल के छात्र भाग गए। उत्पाती छात्रों को गिरतारी की मांग को लेकर हॉस्टल की छात्राएं वीसी के घर के सामने धरने पर बैठ गई। देर रात समझाइश की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार रात करीब नौ बजे विवि परिसर स्थित स्वीमिंग पुल के पास हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा और एक अन्य छात्र रितेश बैठकर बातें कर रहे थे। इतने में विवेकानंद हॉस्टल का एक छात्र वहां आ गया और दोनों पर कमेंट कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों छात्रों में झड़प हो गई। इस पर छात्र ने हॉस्टल से अपने साथी बुला लिया। वहां आए छात्रों ने रितेश के साथ मारपीट कर दी और छात्रा से अभद्रता करते हुए उसका मोबाइल तोड़ा डाला। इसके बाद हॉस्टल के छात्र मौके पर भाग गए। इस संबंध में रितेश नेे गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
गिरफ्तारी की मांग, धरने पर बैठी छात्राएं
घटना के बाद विवि स्थित हॉस्टलों में रहने वाली कई छात्राएं देर रात कार्यवाहक कुलपति हनुमान सिंह भाटी के घर के सामने पर धरने पर बैठ गई। उनकी मांग थी छात्रा से अभद्रता करने वाले उत्पाती छात्रों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे और विवि प्रशासन की ओर से भी कार्रवाई की जाए। देर रात छात्रों से समझाइश की जा रही थी।
0 comments:
Post a Comment