जयपुर। मानसरोवर औद्योगिक के पास पुलिया से उतरते समय शनिवार रात दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक महिला गंभीर घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
दुर्घटना थाना पुलिस ने बताया कि मृतका आसींद नगर सांगानेर निवासी कुसुमलता (48) पुत्र राधेश्याम गुप्ता थी। वह शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने बेटे सुमित गुप्ता के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान मानसरोवर रीको पुलिया से उतरते समय सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मृतका कुसुमलता उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार मौके से भाग गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
0 comments:
Post a Comment