Sunday, 22 March 2015

तीन सरपंचों के खिलाफ मुकदमे दर्ज

fake marksheet के लिए चित्र परिणाम

 फर्जी दस्तावेजों से चुनाव जीतने का आरोप
23 March 2015
जयपुर। फर्जी अंकतालिका बनाकर सरपंच बनने के मामले दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हंै। राजधानी के दो थाना इलाकों में तीन फर्जी अंकतालिका बनाकर सरपंच निर्वाचित होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 पुलिस ने बताया कि गजाधरपुरा कालवाड़ निवासी गोपाल लाल ने बनीपार्क थाने में मुकदमा दर्ज करवाया कि राज्य सरकार ने सरपंच चुनाव के लिए आठवीं पास शैक्षणिक योग्यता होने के कारण गजाधरपुर से रामनरायण जाट ने आठवीं कक्षा की फर्जी अंकतालिका बनाकर सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत गया। इसी तरह बनीपार्क थाने में ही बैनाड़ झोटवाड़ा निवासी रामस्वरुप ने मुकदमा दर्ज करवाया कि आठवी कक्षा की फर्जी अंक तालिका लगाकर नांगल सिरस झोटवाड़ा से मन्नालाल जाट ने चुनाव लड़ा और चुनाव जीत गया। पुलिस ने कोर्ट से आए दोनों इस्तगासे को दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसी तरह चाकसू थानान्तर्गत भोज्याड़ा निवासी रामदयाल ने मुकदमा दर्ज करवाया कि भोज्याड़ा से फर्जी आठवीं की अंक तालिका लगाकर सरिता देवी ने चुनाव लड़ा और जीत गई। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates