Sunday, 22 March 2015


गलता के रास्ते वीभत्स मंजर देख चौंके लोग
23 March 2015
जयपुर। गलता गेट थाना इलाके में एक अज्ञात महिला ने अपनी नाजाइज पैदाइश छुपाने के लिए अपने मृत शिशु को कचरे के ढेर में फेंककर चली गई। रविवार सुबह जब कुत्ते के मुंह में लोगों ने शव देखा तो कुत्तों को भगाकर उसे कब्जे में लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जंाच शुरू कर दी है।

 पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि गलता धाम के पास एक नवजात मृत शिशु को कुत्ते नोंच रहे हैं। इस वीभत्स मंजर को देखकर लोगों ने कुत्ते के मुंह से शव को छुड़वाकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास पूछताछ की तो किसी ने कुछ नहीं बताया उसके बाद पुलिस ने शव को दफना दिया और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


  

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates