23 March 2015
जयपुर। राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो जनों की मौत हो गई। पुलिस ने एक शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों के सुपुर्द कर दिया और एक शव की शिनाख्त नहीं होन के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।
भांकरोटा थानान्तर्गत सिवार मोड़ बिंदायका में रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से सोहनलाल (33) निवासी भरत विहार कालोनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इत्तला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसी तरह लालकोठी थानान्तर्गत एमजीडी स्कूल की फुटपाथ पर एक अधेड़ मृत पड़ा मिला। मृतक हुलिए से भिखारी लग रहा है। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरु कर दिए है।
0 comments:
Post a Comment