Saturday, 21 March 2015

युवती को परिजन घर ले गए और करा दिया गर्भपात

garbhpat के लिए चित्र परिणाम22 March 2015
जयपुर। कालवाड़ थाना में एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके साथ रहने वाली युवती को परिजन अपने घर ले गए और गर्भपात करा दिया। शिकायत करने वाला दुष्कर्म के आरोप में पहले से ही न्यायिक हिरासत में चल रहा है। पुलिस अब केंद्रीय कारागार में जाकर पूछताछ करेगी।


पुलिस ने बताया कि आथूणी की ढाणी, कालवाड़ निवासी मुकेश कुमावत ने मामला दर्ज करवाया है कि जोबनेर निवासी युवती के साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। युवती के पिता और भाई दोनों की शादी की हामी भरकर युवती को साथ ले गए और उसका गर्भपात करवा दिया। शिकायत दर्ज कराने वाला युवक युवती के पिता की शिकायत पर जोबनेर थाने में गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल मुकेश दुष्कर्म और भगा ले जाने के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहा है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates