Saturday, 21 March 2015

जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी

thagi के लिए चित्र परिणाम22 March 2015
जयपुर। गांधीनगर थाना इलाके में जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज हुआ। बिल्डर ने जिस व्यक्ति से जमीन का सौदा किया, उसका जमीन से दूर तक कोई सरोकार नहीं है। साई के पेटे आरोपियों ने 41 लाख रुपए लिए थे उसे लौटाने से इनकार कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि पीडि़त प्रतापनगर निवासी अंशुमान शर्मा है जो राधागोविंद महिमा बिल्डर्स का निदेशक है। अंशुमान ने ड्रीमलेंड माइल स्टोल रीयल स्टेट इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के जरिए गांधीनगर स्थित दफ्तर में सांगानेर के बृजलालपुरा में 12 हजार गज जमीन का सौदा आरोपी बलजीत सिंह, पंकज, विकास, गौतम, विमल से 1 करोड़ 54 लाख में किया। जमीन को एग्रीमेंट 10 जनवरी 2014 को किया गया इसमें साई के पेटे 41 लाख रुपए दिए गए। एग्रीमेंट में तय था कि जमीन को जेडीए से दस दिन में अप्रूव करवाकर  देंगे। पीडि़त इस जमीन पर ड़ी सिटी बनाने की योजना तैयार कर ली थी, लेकिन एग्रीमेंट में दिया गया वक्त भी गुजर गया पर न तो जेडीए में उनकी कोई फाइल चली और न ही बात आगे बडी। आरोपियों ने जमीन का मालिक बलजीत सिंह को बताकर एग्रीमेंट किया था। जबकि पीडि़त ने सोसायटी का रिकार्ड खंगाला तो उसमें खातेदार मालिक श्रवणलाल वर्मा था। इस पर पीडि़त ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates