जयपुर। भट्टा बस्ती थाना इलाके में अज्ञात चोर शुक्रवार रात बीएसएनएल के क्वार्टर्स में बने गेस्ट हाउस का दरवाजा तोड़कर सामान चुरा ले गया। वहीं एक मकान में 35 हजार रुपए के साथ कपड़े ाी चोरी हो गए। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना पीएनटी क्वार्टस स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड के गेस्ट हाउस में हुई। यहां चोरों ने दरवाजा तोड़कर गद्दे-तकिए, गैस चूल्हा और रसोई का सामान चुरा लिया। सुबह कर्मचारी सफाई करने के लिए पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। वहीं, टाटा नगर में निर्माण कार्य करने वाले सुरेश नायक के घर में टंगी पेंट कोई अज्ञात चुरा ले गया। इसकी जेब में मजदूरों को देने के लिए 30 हजार रुपए व अपने खर्च के लिए 5 हजार रुपए रखे हुए थे। लाइसेंस समेत जरूरी दस्तावेज भी चोर उड़ा ले गया। जांच अधिकारी ने बताया कि पीडि़त जिस मकान में रहता है, उसमें दरवाजे नहीं है। पीडि़त के साथ ही करीब आधा दर्जन मजदूर भी उसी मकान में सो रहे थे।
0 comments:
Post a Comment