Saturday, 21 March 2015

पूर्व सरपंच के घर में डकैती मामला

bazar bandh के लिए चित्र परिणामविरोध में हलैना कस्बे का बाजार बंद
बदमाशों की गिरफ्तारी की कर रहे है मांग 
22 March 2015
भरतपुर। जिले के हलैना कस्बे के पूर्व सरपंच के घर में 19 मार्च की रात्रि को हुई डकैती के विरोध मेें आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हलैना कस्बे के सभी व्यापारीयों ने सभी प्रतिष्ठान व कस्बा  बंद रखा ।
बड़े व्यापारियों लघु व फुटकर व्यापारीयों ने अपनी-अपनी फल, सब्जी चाय व अन्य छोटे-छोटे दुकानों को बंद रखकर उनका समर्थन किया। व्यापारियों के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। गौरतलब है कि 19 मार्च की रात आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने हलैना के पूर्व सरपंच के घर मेें डाका डाला और 11 लाख  रुपए नकद और सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं वारदात के विरोध में स्थानीय लोगों और व्यापारियों को विरोध बढ़ता ही चला जा रहा है। इस संबंध में  व्यापारियों ने शुक्रवार को भी बंद का आह्वान किया था।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates