Saturday, 21 March 2015

फर्जी वसीयत करने के आरोप में पूर्व कर्नल गिरफ्तार


22 March 2015
thagi के लिए चित्र परिणामजयपुर।बनीपार्क थाना इलाके में अपने ताऊ की संपत्ति की फर्जी वसीयत बनाकर जमीन की रजिस्ट्री करवाने के मामले में पुलिस ने एक पूर्व फौजी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आरोपी से अन्रू वारदातों की भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ  उसके रिश्तेदारों ने ही मुकदमा दर्ज करवाया था कि आरोपी विक्रम सिंह सेना में पूर्व कर्नल है तथा उसने अपने ताऊ रामसिंह की मौत पर फर्जी वसीयत बनाई है। इसके बाद उसने फर्जी वसीयत के आधार पर ही उसकी संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री भी करवा दी। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates