पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
22 March 2015
कोटा। जिले के इटावा थाना इलाके में आज सुबह एक निर्माणधीण मकान में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना प्रभारी चिरंजीलाल मीणा ने बताया कि इटावा के खातौली रोड पर एक निर्माणधीण मकान में आज सुबह एक युवक का फंदे से लटका शव मिला है। युवक की पहचान वहीं पास ही रहने वाले कृष्णमुरारी (27) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवक इसी मकान में निर्माण कार्य करता था तथा गत दो दिनों से वह परेशान था। वह देर रात अपने घर से घूमकर आने की बात कहकर निकला था। इसके बाद शनिवार सुबह उसका शव मिला है। पुलिस ने मौका ए अलामात के आधार पर हत्या की आशंका से इनकार किया है।
0 comments:
Post a Comment