इलाज के दौरान मौतए घरेलु विवाद बताया जा रहा है कारण
पुलिस ने लिया पति को हिरासत में, पूछताछ जारी
22 March 2015
जयपुर। बह्मपुरी थाना इलाके मेंं शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता ने घरेलु विवाद के चलते घर पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा कर आत्मदाह कर लिया। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। वही मृतका की मां ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार मृतका की मां रिहाना पत्नि सगीर अहमद निवासी हाल बल्लू हाजी का मकान रसीद कॉलोनी मानपुर सडवा थाना ब्रह्मपुरी ने थाने पहुंच कर पुलिस को को बयान में बताया कि गत दस माह पहले उसकी पुत्री गुलिस्ता की शादी यूपी निवासी अफसर हुसैन पुत्र असगर हुसैन हुई थी। यूपी में काम-काज नहीं होने के कारण अफसर हुसैन उसकी पुत्री को लेकर मानपुर सडवा इलाके में किराए के मकान में रहकर ही आरा-तारी का काम करने लगे। शादी में कम दहेज जाने कारण आए दिन अफसर हुसैन उसकी पुत्री गुलिस्ता मारपीट करता रहता था। आए दिन मारपीट व घरेलु विवाद के चलते गुलिस्ता ने घर पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा कर आत्मदाह कर लिया। परिजनों व आस-पास लोगों को घटना का पता चला तो उसे गंभीर रूप से विवाहिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिससे इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं चिकित्सको ने बताया कि महिला को गंभीर रूप से यहां लाया गया था व उसका शरीर 80-90 प्रतिशत से अधिक झुलसा हुआ था। पुलिस ने मृतका के बयानों के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर देर शाम को पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
0 comments:
Post a Comment