Sunday, 29 March 2015

अश्लील मैसेज करने के दो आरोपी गिरफ्तार


30 March 2015
Image result for arrest clipartजयपुर। अशोक नगर थाना पुलिस ने रविवार को एक महिला को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में  दो रेस्टोरेंट कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गई थी तब दोनों युवकों ने विजिटिंग फीडबैक से महिला का नम्बर लेकर उस पर अश्लील मैसेज किए थे।
पुलिस ने बताया कि भवानी सिंह रोड स्थित रेस्टोरेंट वॉसअप में शनिवार देर रात खाना खाने के लिए पति-पत्नी गए हुए थे। खाने के बाद विजटिंग रजिस्टर में रेस्टोरेंट स्टॉफ ने उनसे फीडबैक मांगा। इस पर युवक ने अपना व्यू लिखने के बाद उसपर मोबाइल नंबर पत्नी का डाल दिया। उनके जाने के बाद युवती के मोबाइल पर अश्लील मैसेज आना शुरू हो गए। मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम भी लिखा था। इसके बाद दोनों देर रात करीब 12.40 बजे अशोक नगर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मैसेज भेजने के आरोप में रेस्टोरेंट के किचन में काम करने वाले व एक अन्य कर्मचारी राजवीर और मनोज को  गिरफ्तार कर लिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates