Sunday, 29 March 2015

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते बाप-बेटे समेत 3 गिरफ्तार


लाखों का हिसाब किताब मिला,13 हजार की नकदी बरामद
30 March 2015
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वल्र्ड कप क्रिकेट के फाइनल मैच पर सट्टा लगाते हुए 3 सटोरियों को झोटवाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन सटोरियों के कब्जे से एक एलईडी, एक सेट-टॉप बॉक्स, 8 मोबाईल, 13 हजार रुपए की नकदी बरामद और लाखों के हिसाब की पर्चियां बरामद की।

 झोटवाडा थाना पुलिस के अनुसार प्लॉट नम्बर 94 राणा प्रताप नगर, झोटवाड़ा में न्यूजीलैण्ड बनाम ऑस्ट्रेलिया वल्र्ड कप फ ाइनल मैच पर कुछ लोगों के सट्टा लगा कर खाई वाली करने की सूचना मिली। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम का गठन कर एक मकान पर दबिश दी तो वहां पर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते 3 जने मिले। पुलिस ने तीनों आरोपियों सुवालाल(70) और उसके पुत्र योगेश सैनी निवासी 94 राणा प्रताप कॉलोनी झोटवाडा और किशोरमल शर्मा पुत्र हरदेवप्रसाद शर्मा (38) साल निवासी गांव जोरपुरा सुन्दरियावास थाना कालवाड़ को गिरफ्तार कर लिया।





0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates