Sunday, 29 March 2015

गणेश मंदिर से छत्र चोरी से तनाव


30 March 2015
भीलवाड़ा। जिले के शाहपुरा कस्बे में कोठी रोड स्थित भाणा गणेश मंदिर से बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्व ने मंदिर से भगवान की प्रतिमा से छत्र चुरा लिए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीआई नरेन्द्र पारीक ने समझाईश कर तुरन्त ही प्रतिमा के नये छत्र लगवा दिए। 
इस बीच नेत्र चोरी की घटना से शाहपुरा में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिससे भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मंदिर के पुजारी जितेन्द शर्मा की रिपोर्ट पर शाहपुरा थाना पुलिस ने इस सबंध में अज्ञात के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates