Sunday, 29 March 2015

मंदिर में तोडफ़ोड़


30 March 2015
चुरू। जिले के रतनगढ़ कस्बे की रैगर बस्ती में स्थित बाबा रामदेव मंदिर में शनिवार रात एक युवक ने बाबा रामदेव की मूर्ति के साथ तोडफ़ ोड़ कर दी। तोडफ़ोड़ की जानकारी मिलने पर कस्बेवासी मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और उग्र लोगों से समझाईश कर मामला शांत किया। 
थानाधिकारी रणवीरसिंह मीणा ने बताया कि मौहल्ले वासियों ने वार्ड के एक युवक जयप्रकाश रैगर द्वारा गत रात मंदिर में रखी बाबा रामदेव की मूर्ति तोडने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए युवक जयप्रकाश रैगर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मौहल्ले के लोगों ने मामले में उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार सूर्यकांत को ज्ञापन सौंपकर आरोपी जयप्रकाश के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
गौरतलब है कि इससे पहले भी मौहल्ले के सैंकड़ों लोग पुलिस थाने का घेराव कर थानाधिकारी से सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। मौहल्लेवासियों ने बताया कि आरोपी जयप्रकाश चार दिन पूर्व दुबई से रतनगढ़ आया था।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates