Sunday, 29 March 2015

कार पलटने से दो महिलाओं की मौत,9 घायल


30 March 2015
Image result for car accidentनागौर। कोतवाली थाना क्षेत्र में कार पलटने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन बच्चों समेत नौ जने घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे हताहतों क ो स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया वहीं दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
पुलिस के अनुसार आरटीओ कार्यालय के पास रविवार करीब ग्यारह बजे एक जायलो कार पलट गई जिससे कार में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन बच्चे सहित नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय अस्पताल नागौर में भर्ती करवाया। कार नागौर से बीकानेर की तरफ  जा रही थी।
पुलिस के अनुसार नागौर शहर के इन्द्रा कॉलोनी हरिजन बस्ती निवासी एक ही परिवार के लोग जाइलो कार से सामाजिक कार्य में भाग लेने के लिए बीकानेर जा रहे थे। इसी दौरान आरटीओ कार्यालय के पास किसी जानवर को बचाने के चक्कर में कार पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे समेत छह पुरूष घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही नागौर डिप्टी गोरधनलाल मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates