Sunday, 29 March 2015

नौकरानी ले उड़ी नकदी-जेवरात


30 March 2015
Image result for rupayजयपुर। आदर्श नगर थाना इलाके में एक व्यवसायी ने अपनी नौकरानी पर जेवर व नकदी चुराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में नौकरानी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि अशोक चौक आदर्श नगर निवासी दिनेश सुखानी ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि 5 मार्च को वह किसी काम से मुंबई गए थे। पीछे से कमरे में रखी अलमारी में पैंडल, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायजेब व 7500 रुपए चोरी हो गए। पीडि़त का कहना है कि पीछे से उनके यहां पर नौकरानी रुखसाना काम कर रही थी। उन्हें शक है कि जेवर व नकदी रुखसाना ने चुराए है। दिनेश का कहना है कि उन्होंने एक साल पहले रुखसाना को अपनी पुरानी नौकरानी के कहने पर काम पर लगाया था। एक साल हो जाने के बाद भी सुखानी ने नौकरानी का पुलिस वैरीफिकेशन नही करवा रखा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।्र


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates