1 April 2015
अजमेर। जिले के सिविल लाईन्स थाना इलाके में स्थित रेलवे पुलिस मैदान में मंगलवार सुबह एक प्लास्टिक की थैली में एक नवजात का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर बस स्टेण्ड पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे
और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि यह नवजात पूर्ण है और दो दिन पूर्व रात को ही जन्मा है। किसी अज्ञात महिला द्वारा नाजाइश पैदाइश छिपाने के लिए इस नवजात को प्लास्टिक की थैली में रख फंैक दिया। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह कचहरी रोड़ स्थित डॉ. क्षेत्रपाल की क्लिनिक के सामने जीआरपी पुलिस लाइन के मैदान में मंगलवार सुबह एक अधिकारी के घुमने के दौरान उन्हें एक प्लास्टिक की की काली थैली नजर आई, शक होने पर उन्होंने पुलिस के जवानों को बुलाकर थैली को खुलवाया तो पता चला कि उस में एक नवजात का शव है। इस पर उन्होंने थाने को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि नवजात पूरी तरह पूर्ण था और रात ही उसका जन्म हुआ था। पुलिस का कहना है कि किसी अज्ञात महिला द्वारा नाजाइश पैदाइश छिपाने के लिए इस नवजात को लास्टिक की थैली में रख फैंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment