Tuesday, 31 March 2015

कार ने मोर्निग वार्क कर रहे बुर्जग को कुचला


राजभवन के पास हुआ हादसा
Image result for accident1 April 2015
जयपुर। सोड़ाला थाना इलाके के सिविल लाईन में स्थित गवर्नर हाऊस के सामने मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने मोर्निग वार्क कर रहे बुर्जुग को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हादसे में घायल अधेड़ को एंबुलेंस की सहायता से एसएमएस अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसकों मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि राम नगर सोड़ाल निवासी चक्रधर नोटियाल (55) पुत्र लीलाधर मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकला था। मॉर्निंग वॉक के बाद वह सिविल लाईन होते हुए वापस घर लौटर रहा थे। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे एक अनियंत्रित कार ने उनको टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। हादसे में चक्करधर गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अधेड़ एसएमएस अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने चक्रधर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं पुलिस ने राहगीरों के अनुसार दिए गए कार के नम्बरों के आधार पर चालक की तलाश में जुट गई है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates