Tuesday, 31 March 2015

अनियंत्रित होकर पुलिया से गिरी टवेरा


Image result for accidentएक की मौत, पांच घायल 
ट्रक को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
खाटश्यामजी दर्शन कर लौट रहा था परिवार 
1 April 2015
जयपुर। जिले के चौमूं इलाके में बीती रात एक टवेरा अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में टवेरा सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि
चार युवकों समेत एक युवती घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चौमंू अस्पताल में भर्ती करवाया जहां दो हालत गंभीर बताई जा रही है।  सभी खाटुश्याम जी के दर्शन कर जयपुर लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।
पुलिस के अनुसार करीब एक दर्जन लोग टवेरा में सवार होकर खाटूश्याम के दर्शन करके जयपुर लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात दो बजे चौमूं की मौरीजा रोड़ स्थित पुलिया पर अचानक टवेरा अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में मनोज सिंधी  निवासी झोटवाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य पांच ववेक (22), राजेश (40), मुकेश (25) एवं युवती संतोष (28), दीपू(34) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार में सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates