जयपुर। शहर में मानव तस्करी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को दो थाना इलाकों से करीब दो दर्जन बच्चे मुक्त करवाएं हंै और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बच्चें चूड़ी के कारखाने में काम करते थे और बिहार जिले के रहने वाले है।
पुलिस और मानव तस्करी टीम ने ब्रह्मपुरी थाना इलाके के जयसिंहपुरा खोर से 10 बच्चें और शास्त्री नगर की मदीना कालोनी से 14 बच्चों को मुक्त करवाया है। एक एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो सभी बच्चे चूडिय़ां बनाते मिले, कुछ बच्चों को अलमारी और बाथरूम में बंद कर रखा था जिस पर पुलिस ने बच्चों को कब्जें में लिया और गाडिय़ों में बिठा थाने लाया गया और दोनों जगह से एक एक आरोपियों को पकड़ कर गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस को पूछताछ में सामने आया है कि सभी बच्चों को काम के बदले 7 दिन के 100 रुपए दिया करते थे।
यहां भी बदमाशों का शिकार खाकी
चार पुलिसकर्मी को बदमाशों ने किया घायल
1 April 2015
बाड़मेर। राज्यभर में लगातार हो रहे पुलिसकर्मियों पर हमलों का एक और वाकिया सिणधरी में नजर आया। सिणधरी में कुछ बदमाशों को पकडऩे गई पुलिस खुद हमले का शिकार हो गई। हमला इतना तेज था कि पुलिस के चार जवाब बुरी तरह जख्मी हो गए। हमलावरों ने पुलिस की जमकर पिटाई की।
पुलिसकर्मियों पर हले की वारदात सिणधरी के टाकूबेरी गांव में हुई जहां पर कुछ बदमाशों ने एक युवक को बंधक बना लिया था। समचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर दिया। युवक को बंधक बनाने की घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। गांव के लोगों में डर था कि यदि इसी प्रकार की गतिविधि चलती रही तो गांवों में हालात बदतर हो जाएंगे। पुलिस पूरी तैयारी के साथ बदमाशों को पकडऩे के लिए गांव पहुंची।
बुलवानी पड़ गई फोर्स
पुलिस अफ सरों का कहना है कि उन्होंने बदमाशों को पकडऩे के लिए उन पर सीधा हमला बोलने की तैयारी कर ली थी। लेकिन बदमाशों की भारी संख्या को देखकर पुलिस के होश उड़ गए। जैसे ही पुलिस के मुठ्ठीभर जवान मौके पर पहुंचे। दर्जनों की संख्या में लाठियों के साथ मौजूद बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को घेरकर जमकर पीटाई कर दी। बदमाशों की मारपीट का शिकार पुलिसकर्मी इधर-उधर भागने लगे। जिन्हें बदमाशों ने ढूंढ़-ढूंढ़ कर उनके साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में चार पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हुए। सूचना मिलने पर भारी पुलिस लवाजमे और फोर्स के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट की आरोपी एक महिला सहित कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
पंद्रह लाख रुपए की रिश्वत लेते दो आयकर अधिकारी गिरफ्तार
चीफ आयकर अधिकारी का मध्यस्थ बन ले रहा था आयकर अधिकारी रिश्वत
1 April 2015
जोधपुर। अपने पद का नाजायज तरीके से इस्तेमाल करते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के दो आरोपी भ्रष्ट आयकर अफसरों को सीबीआई ने धर दबोचा है। जोधपुर में सीबीआई ने इस ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया। सीबीआई ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक ज्वैलर्स से पंद्रह लाख रुपए की रिश्वत लेते एक भ्रष्ट आयकर अधिकारी को रंगे हाथों दबोच लिया। यह अधिकारी जोधपुर में चीफ आयकर अधिकारी के मध्यस्थ के रूप में राशि ले रहा था। इस पर सीबीआई की टीम चीफ आयकर अधिकारी को भी पकड़ कर यहां ले आई। इस मामले की प्रक्रिया अभी तक चल रही है।
सूत्रों के अनुसार बाड़मेर जिले के एक व्यवसायी का एक केस आयकर विभाग में लम्बित चल रहा है। इस व्यवसायी का मुंबई में ज्वैलरी का कारोबार है। जोधपुर के मुख्य आयकर अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने केस का निपटारा करवाने की एवज में 15 लाख रुपए की मांग की। इस काम के लिए शर्मा ने मध्यस्थ की भूमिका निभाने को आयकर अधिकारी शैलेन्द्र भंडारी को जिम्मेदारी सौंपी। शर्मा की तरफ से राशि देने के बढ़ते दबाव से परेशान हो बाड़मेर के व्यवसायी ने सीबीआई में शिकायत कर दी। सीबीआई ने ट्रेप का आयोजन कर इस व्यवसायी को जोधपुर के अनंतराम कट्टा ज्वैलर्स के
यहां पर शैलेन्द्र भंडारी को रिश्वत की राशि का भुगतान करना था। तय समय पर भंडारी व व्यवसायी कट्टा ज्वैलर्स पहुंच गए। व्यवसायी के राशि देते ही पहले से तैयार खड़ी सीबीआई की टीम ने यहां पर छापा मार भ्रष्ट अफसर भंडारी को पकड़ लिया।
चीफ आयकर अधिकारी का मध्यस्थ हूं
सीबीआई की कार्रवाई में पकड़े गए भ्रष्ट अफसर भंडारी से पूछताछ में सामने आया कि वह मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। इस पर सीबीआई की एक टीम ने मुख्य आयकर अधिकारी पवन कुमार शर्मा को पकड़ कर ज्वैलर्स के यहां ले आई। अब ज्वैलर्स के यहां पर कार्यवाही चल रही है। सीबीआई ने दोनों को पकड़ कर बैठा रखा है और पूछताछ की जा रही है। सीबीआई ने अपनी तरफ से रिश्वत में बरामद राशि का खुलासा नहीं किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह पंद्रह लाख रुपए है।
कसर्यालय और मकानों पर छापेमारी
पकड़ में आए दोनों भ्रष्ट चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर पवन कुमार शर्मा और आयकर अधिकारी शैलेन्द्र भंडारी के कार्यालय को सीबीआई ने सीज कर दिया। वहीं शर्मा आयकर विभाग के कार्यालय के पीछे बने गेस्ट हाउस में रहते है। इस कमरे को भी सीज किया गया है। भंडारी के सरदारपुरा बी रोड स्थित निवास पर भी सीबीआई की टीम पहुंच चुकी है। देर रात तक मामले में सीबीआई जांच कर रही थी।
अफ ीम तस्करों को 20 वर्ष का कठोर कारावास
10-10 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया
1 April 2015
जयपुर। विशिष्ठ न्यायाधीष एनडीपीएस ने एक निर्णय में अफीम तस्करी के दो आरोपियों क ो 20 साल की कठोर कैद और 10 लाख रुपए का अर्थदंड़ की सजा सुनाई है। अभियुक्त अम्बालाल व बालुराम को अफीम तस्करी का दोषी पाए जाने पर यह सजा सुनाई गई। जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में दोनों अभियुक्तों को तीन साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। पांच वर्ष पूर्व दो कुख्यात तस्करों अम्बालाल पाटीदार, बालुराम पाटीदार निवासी गोमाना दोनों को कार और मोटरसाइकल काजलीखेडा गांव से अवैध अफ ीम खरीद कर कार में इकठ्ठा कर लेते समय गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कार से बरामद चार लाख रुपए और 15 किलो अफीम बरामद की थी।
0 comments:
Post a Comment