Tuesday, 31 March 2015

सूनसान जगहों पर लूटपाट करने वाले पुलिस की गिरफ्त में

Image result for arrest

1 April 2015
जयपुर। राजधानी बढ़ रही लूट और छीना झपटी की वारदातों में लिप्त गिरोह के चार बदमाशों को आदर्श नगर थाना पुलिस ने पकड़ा है। जिनमे दो नाबालिग आरोपी भी शामिल हंै। इनके कब्जे से करीब 11 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पकड़े गए सभी आरोपी रामगंज
इलाके के रहने वाले है। पुलिस ने दो नबालिकों को निरुद्ध किया है जबकि गिरोह के सरगना और साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों ने अब तक 25 से ज्यादा वारदातें करना कबूल की है। पुलिस की मामने तो इलाके में सूनसान इलाकों में पर्श लूटने और मोबाइल छीनने की वारदाते बढाती ही जा रही थी। पुलिस को मुखबिर की सूचना से जानकारी मिली की कुछ युवक है जो रामगंज इलाके में रहते है और इस तरह की वारदातें करते है। इसी की तस्दीक पर पुलिस इन आरोपियों की गिरह बाण तक पहुंची और मौका पाकर उठा लिया। पुलिस को इन आरोपियों से और भी वारदातें खुलने की संभावना है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates