Monday, 30 March 2015

पुलिस ने दबोचे दो शातिर चैन स्नैचर

31 March 2015
जयपुर। प्रतापनगर थाना पुलिस ने शहर की महिलाओं से चैन लूट की वारदात करने वाले दो शतिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शहर के कई इलाकों में वाहन चोरी और चैन लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस थानाप्रभारी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामकिशन बावरिया(20) निवासी परूसका बाछड़ा थाना नरैना और रामगोपाल बावरिया(18) निवासी गांव श्रीरामपुरा थाना सांभर है।
दोनों आरोपियों ने चार दिन पूर्व जगतपुरा केसरविहार से नीलमणि नौलखा से चैन लूट की वारदात की थी। घटना के बाद पुलिस थानाधिकारी सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में एएसआई रामावतार, कांस्टेबल हरदयाल, अशोक, रामप्रसादपुरी क ी टीम गठित की गई थी।

आधा दर्जन थाना इलाकों में वारदातें
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे पूर्व में श्याम नगर, मुहाना, जालूपुरा, चौमू और विधायकपुरी में चैन स्नैचिंग और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इन्हीं आरोपियों ने शपिवार को एसकेआईटी रोड और एक अन्य थाना इलाके में चेन स्नैचिंग की वारदात को कबूल किया है।

गिरफ्तार दोनों बदमाशों से लगातार पूछताछ कर रहे हैं। अभी कई और वारदातें इनसे खुलने की उम्मीद है। 
सूर्यवीर सिंह, थानाप्रभारी, प्रतापनगर    

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates