Monday, 30 March 2015

शराबी युवक ने जवाहर नगर थानेदार से मारपीट कर वर्दी फाड़ी



दो कांस्टेबलों के  साथ भी मारपीट
31 March 2015
जयपुर। पेशे से आर्किटेक्ट दो शराबी युवकों ने बीती रात को जवाहर नगर थाना इलाके में शराब के नशे में आतंक मचाते हुए रास्ता जाम करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस थानाप्रभारी और अन्य कांस्टेबलों के साथ एक आरोपी युवक ने मारपीट की। आरोपी युवक ने थानाप्रभारी राजीव की वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जमानत मिल गई।


पुलिस के अनुसार बीती रात करी साढ़े आठ बजे दो शराबी युवक हर्ष शेखावत(24) पुत्र हरिसिंह निवासी सेक्टर 3 वरुण पथ और सिद्धार्थ(24) पुत्र अजय सिंह निवासी 201 कंचन अपार्टमेंट, तिलक नगर थाना आदर्शनगर कार में बैठकर सेक्टर 4 में एक मकान के सामने बैठकर शराब पी रहे थे। सूचना मिलने पर थानाप्रभारी राजीव, कांस्टेबल कृष्णपाल, नेमीचंद,रामरतन और महिला कांस्टेबल उर्मिला के साथ पहुंचे तो दोनों युवक गालीगलौच कर रास्ते पर लहराते हुए मिले जिससे यातायात में रूकावट पैदा हो रही थी। कांस्टेबल रामरतन ने दोनों युवको को चैक किया तो दोनों के मुंह से शराब पीने की गंध आ रही थी। कार में बैठी एक अन्य युवती भी मिली जिसे पुलिस ने परिजनों को फोन करके उन्हें सौंप दिया।

पुलिसगिरी भूला दूंगा
पेशे से आर्किटेक्ट शराब के नशे में धुत्त इन दोनों रईसजादों हर्ष शेखावत और सिद्धार्थ सिंह को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद हर्ष ने थानाप्रभारी राजीव को देख लेने की धमकी दी। इसके बाद शराब के नशे में चूर हर्ष ने थानाप्रभारी पर हमला करते हुए वर्दी फाड़ दी और मुक्कों से मारपीट की जिससे राजीव के गर्दन और कलाई पर चोंट लगी। अचानक थानाप्रभारी पर हुए हमले के बाद जाब्ते में मौजूद कांस्टेबल कृष्णपाल ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने कांस्टेबल कृष्णपाल, सद्दाम के साथ भी मारपीट की जिसे दोनों को चोंटे आई। पुलिस ने आरोपी की गाडिय़ों को जब्त कर लिया है।  



0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates