Monday, 30 March 2015

जहर खाने से युवक की मौत


31 March 2015
जयपुर। सुभाषचौक थाना इलाके में रविवार को जहर खाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक मजदूरी करता था। एसआई शीशराम ने बताया कि मृतक लखन पुत्र आनन्दी लाल (26) कश्यप मार्ग का रहने वाला था। लखन ने रविवार सुबह करीब चार बजे घर में जहर खा लिया। तबियत बिगडने पर परिजनों ने उसे एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां पर
उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates