रामनिवास बाग के पास पिल्लर से टकराई कार
31 March 2015
पुलिस के अनुसार मृतक सूरज नगर सिविल लाईन निवासी सुखराम विश्नोई जेडीए में जेईएन पद पर कार्यरत थे। जिसकी ड्यूटी राजस्थान दिवस समारोह को लेकर हो रही तैयारियों में लगी हुई थी। रात करीब पौने बारह बजे सुखराम विश्नाई समारोह में हुई लाईटिंग का सर्वे कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर रामनिवास गार्डन के पीछे वाले गेट के पिल्लर से जा टकराई । टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुखराम विश्नोई को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां देर रात करीब डॉक्टरों ने उसकों मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
0 comments:
Post a Comment