गार्ड को चाकू मार बनाया बंधक
चार बदमाश सीसीटीवी में कैद
31 March 2015
जयपुर। हनुमानगढ जिले के पल्लू थाना इलाके में रविवार देर रात अज्ञात नकाबपोश चार बदमाशों ने एक बैंक के बाहर लगे एटीएम के गार्ड को चाकू मार घायल कर दिया और उसे बंधक बनाकर एटीएम लूट को गैस कटर से काटकर रुपए लूट ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को
अस्पताल में भर्ती करवाया जहां गार्ड ने पुलिस को वारदात में चार बदमाश होना बताया है। वहीं पुलिस ने बताया कि बैंक अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने के कारण लूटी गई रकम का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों के फु टेज खंगालने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि शहर से निकल रहे हाइवे पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की शाखा है। इस बैंक के बाहर ही उसका एटीएम भी लगाया है। देर रात करीब डेढ़ बजे चार जने नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे तथा गार्ड से मारपीट कर उसे चाकू से हमला कर घायल कर दिया । इसके बाद घायल गार्ड को एक कुर्सी से बांधकर एटीएम के अंदर डाल दिया। इस दौरान लुटेरों ने अपने साथ लाए गैस कटर से एटीएम के केशबाक्स को काट डाला। सुबह जब लोगों ने एटीएम के बाहर खून देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर गार्ड को मुक्त करवाया तथा अस्पताल भिजवाया जहां उसकी हालत बिगडने पर रावतसर रैफ र कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बैंक अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने के कारण लूटी गई रकम का पता नहीं लग पाया। पुलिस बैंक अधिकारियों से सपर्क कर सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।
0 comments:
Post a Comment