Sunday, 29 March 2015

युवक का शव मिलने से सनसनी


Image result for shav30 March 2015
जयपुर। बजाज नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिया के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से शव की
शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने युवक के शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस अब परिजनों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार सुबह किसी ने सूचना दी कि त्रिवेणी नगर पुलिया के नीचे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां लोगों की भीड़ लग चुकी थी। पुलिस ने लोगों से शिनाख्त भी कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस का मानना है कि युवक शौच के लिए सुबह नाले के पास गया होगा और वहां से गिरने से सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उसकी उम्र्र करीब 40 वर्ष के आस-पास व कद साढ़े पांच फीट है और उसने सफेद टी शर्ट व सफेद पायजामा पहन रखा है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates